HomePoliticsसितारगंज:—बूथ व शक्ति केन्द्र स्तर पर बैठकें कर लोगों को पार्टी की...

सितारगंज:—बूथ व शक्ति केन्द्र स्तर पर बैठकें कर लोगों को पार्टी की रीति व नीतियों से अवगत कराया जायेगा: जिंदल

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल का भव्य स्वागत, बधाईयों का तांता

सितारगंज। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती के लिए बूथ व शक्ति केन्द्र स्तर पर दरी बैठकें की जायेंगी। जिनमें लोगों को पार्टी की रीति व नीतियों से अवगत कराया जायेगा। यहां पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने अपने मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुये कहा कि वह अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा व जिम्मेदारी से करेंगे। उनका कहना था कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जायेगा। कमल के मनोनयन के बाद उन्हें बधााई देने वालों का तांता लगा हैं। इधर जिन्दल के कैम्प कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत व अभिनन्दन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मित्तल ने प्रदेश नेतृत्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। जिन्दल ने कहा कि जिस भरोसे के साथ प्रदेश नेतृत्व व प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनके जैसे कार्यकर्ता पर अपना विश्वास जताया है, वह उनके आभारी है और विश्वास दिलाते है कि हर सम्भव, हर पल संगठन की सेवा में नि:स्वार्थ भाव से जुटेंगे। साथ ही पार्टी की नीति रीति को जन—जन तक पहुँचाने व पार्टी को उच्चस्तर तक कीर्तिमान स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनका स्वागत करने वालों में राकेश त्यागी, सतीश उपाध्याय, सुरेश जैन, गोपाल सिंह रावत, चन्दन श्रीवास्तव, हरीश रस्तोगी, रोहित श्रीवास्तव, राजू रस्तोगी, रवि, विक्की, विन्दर सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश, संदीप बाबा, सचिन गंगवार, रिप्पी चौहान आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: