HomeReligionसितारगंज:—धूमधाम से मनाया गया सावन तीज मेला, सिमरन बनी तीज क्वीन

सितारगंज:—धूमधाम से मनाया गया सावन तीज मेला, सिमरन बनी तीज क्वीन

सितारगंज। अग्रवाल महिला समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में आयोजित सावन तीज मेले में सिमरन तीज क्वीन चुनी गई। धूमधाम से आयोजित मेले में प्रदेश अग्रवाल महिला समिति की महामंत्री सरोज कंसल ने भगवान शिव व पार्वती के प्रसंग का वर्णन कर तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। मेले में विभिन्न प्रकार के गेम व सरप्राईज गेम आयोजित किये गये। महिलाओं ने ज्वेलरी, राखी, लेडीज सूट, साड़ी आदि के स्टाल लगाये थे। मेले में आये लोगों ने चाट, आइसक्रीम आदि का आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं ने तीज से संबंधित गीत ‘बरसात में जब आयेगा सावन का महीना, साजन को बना लुंगी अंगूठी का नगीना’,’झुमका गिरा रे’ आदि गीतों पर जमकर नृत्य किया। उन्होंने मेंहदी रचे हाथ प्रतियोगिता में भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में सिमरन पहले व प्ररेक्षा दूसरे स्थान पर रही। मेले का संचालन सरोज कंसल ने किया। इस मौके पर उमा गुप्ता, आकांक्षा अग्रवाल, सीमा सिंघल, सीमा गोयल, पूनम जैन, मानसी, मोनिका, गरिमा जैन, पूनम, मेघा, नीरू कंसल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: