HomeCrimeसितारगंज:—पुलिस ने किया भगौड़े अभियुक्त को गिरफ्तार, सात साल से चकमा दे...

सितारगंज:—पुलिस ने किया भगौड़े अभियुक्त को गिरफ्तार, सात साल से चकमा दे रहा था

सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने सात साल से अदालत में पेश नहीं हो रहे भगौड़े को गिरफ्तार किया है। उसके अदालत में पेश न होने पर न्यायालय ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन/एनबीडब्ल्यू /वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में पुलिस ने इंद्रजीत सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम शहीजादा, चौकी धर्मकोट रंधावा, थाना डेरा बाबा नानक, पुलिस जिला बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब को उसके दर्ज पते पर ​दबिश देकर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 2015 में फौजदारी वाद अंतर्गत धारा 279/338 दर्ज किया गया था। बताया गया कि अभियुक्त भगोड़ा अपराधी है। उसके विरुद्ध वर्ष 2015 में मफरूरी में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। विगत 7 वर्षों से लगातार न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट/ अन्य आदेशिकाएं जारी की जा रही थी, परंतु अभियुक्त न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहा था। जिस पर न्यायालय द्वारा कड़ी आपत्ति थी जाहिर की गई थी। उसे पकड़ने वालों में उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल कमल नाथ गोस्वामी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: