HomeUttarakhandUdham Singh Nagarगन्ना किसानों का शेष 20 करोड़ का बकाया भुगतान भी जल्द कर...

गन्ना किसानों का शेष 20 करोड़ का बकाया भुगतान भी जल्द कर किया जाएगा: बहुगुणा

गन्ना समिति व गन्ना परिषद के कर्मचारियों ने किया गन्ना व चीनी उद्योग मंत्री का सम्मान

सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल का 4 मार्च तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। शासन ने सितारगंज के गन्ना किसानों के भुगतान 8 करोड़ अवमुक्त किये हैं। उनका कहना ​था कि गन्ना किसानों का शेष 20 करोड़ का बकाया भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस बार गन्ना क्षेत्र का सर्वे जीपीएस सिस्टम से कराया जाएगा। इसके लिए उनकी ओर से आदेश जारी कर दिया गया हैं। इससे किसानों की अनियमितताओं की शिकायतें दूर होंगी और गन्ने का वास्तविक रकबा सामने आएगा।
बुधवार को गन्ना समिति व गन्ना परिषद के कर्मचारियों ने गन्ना व चीनी उद्योग मंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल में भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गन्ना किसानों की अनदेखी करने वाले अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार तीन प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ा है। किसान अधिक से अधिक गन्ना लगाकर रकबा बढ़ाएं। चीनी मिलों को सही ढंग से चलाने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी। बहुगुणा ने कहा कि इस बार चीनी मिलों की मरम्मत समय से पहले पूरी करने के लिए आदेश किए जा रहे हैं। वहीं गन्ना समिति व गन्ना परिषद बोर्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि समिति के कर्मचारियों को ढाई वर्ष से वेतन आदि भुगतान नहीं मिल पाया था। गन्ना मंत्री ने 57 लाख का भुगतान कर कर्मचारियों का मार्च तक का वेतन दे दिया है। इसके लिए गन्ना मंत्री का आभार जताया। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन उपकार सिंह बल, गन्ना परिषद के अध्यक्ष लक्खा सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, पलविन्दर सिंह औलख, खतीब अहमद, कमल जिंदल, आदेश ठाकुर, जया जोशी, गुरविंदर सिंह, अनिरुद्ध राय, अमित सलूजा, उमाशंकर दुबे आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: