HomeCrimeनवविवाहिता ने पति को कराया क्वारनटाइन, जब छूटा तो पति ने किया...

नवविवाहिता ने पति को कराया क्वारनटाइन, जब छूटा तो पति ने किया पत्नी का यह हाल

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर।

एक नवविवाहिता को अपने पति के लिए क्वारंटाइन कराना अब काफी महंगा पड़ गया। क्वारंटाइन से फ्री होकर घर लौटे पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी का बुरा हाल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर चौक आरोप लगाया है कि पति और ससुरालीजन उसकी आए दिन पिटाई करते हैं और अलग रहने के लिए दबाव बनाते हैं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
मामला पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी मार्केट का है। यहां रहने वाली एक महिला की शादी इसी साल मार्च में हुई थी। महिला पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में कर्मचारी भी है। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि विवाह के बाद उसका पति जॉब करने के लिए हैदराबाद चला गया। उसके जाने के बाद 22 मार्च को लॉकडाउन लग गया, पति अप्रैल में वापस लौटा तो उस समय संक्रमण पूरे पीक पर था। सतर्कता के लिहाज से उसने थाने के लिए फोन करके पति के हैदराबाद से आने की जानकारी दे दी। पुलिस ने उनको क्वॉरेंटाइन कर दिया। इस बात से उनके पति काफी नाराज हो गए। यही नहीं ससुरालियों को भी यह बात नागवार गुजरी। वह चाहते थे कि पुलिस या स्वास्थ्य विभाग की टीम को ऐसी कोई सूचना ना दी जाए। पति जब क्वारंटाइन से फ्री हुए तब से उनका रुख पूरी तरह बदल गया और परिजनों के संग मिलकर उन्होंने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। अब तो आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती है और विश्वविद्यालय में ही कमरा लेकर रहने का दबाव बनाया जाता है। पीडिता ने जान माल का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तजरीर के आधार पर पंतनगर थाना अध्यक्ष मदन मोहन जोशी जांच में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: