HomeHealthबरेली में कई ब्यूटी पार्लर संचालिका कोरोना पॉजिटिव निकलीं, शादी के लिए...

बरेली में कई ब्यूटी पार्लर संचालिका कोरोना पॉजिटिव निकलीं, शादी के लिए सजने व संवरने वाली दुल्हनें टेंशन में

 

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

जिले में कई ब्यूटी पार्लर संचालिकाएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इन्होंने सहालग में कई दुल्हनों को मेंहन्दी लगाकर तैयार किया था। साथ ही शादी वाले घर की महिलाओं को सजाया संवारा था। इससे दुल्हनों के साथ शादी वाले घरों के लोग टेंशन में हैं। टारगेट सैंपलिंग के अंतर्गत सोमवार को ब्यूटी पार्लर, मेहंदी लगाने वालों की सैंपलिंग की गई जिसमें 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूछने पर पता चला कि बीते दिनों सभी ने कई शादियों मेें बुकिंग की थी। महिलाओं के मेकअप के साथ ही दुल्हन भी सजाए थे। सोमवार को पूरे जिले में 70 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। बीते करीब डेढ़ माह में संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे कोरोना की दूसरी लहर की आशंका तेज हो गई है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 13 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 98 फीसदी मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। सोमवार को 70 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। राजेंद्रनगर, कानूनगोयान, धन्वंतरि मार्ग, डेलापीर, शेरगढ़, अगरास, बेहरौली, फरीदपुर, रामपुर गार्डेन, मढ़ीनाथ, सिविल लाइंस, नेकपुर, बिहारीपुर, बड़ा बाजार में संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सनराइज इंक्लेव, सिटी हार्ट कालोनी, एकतानगर, अशोकनगर, प्रेमनगर, सुुुरेशशर्मानगर, कुदैशिया, नरियावल, जनकपुरी, संजयनगर, रिठौरा, ग्रीनपार्क, संतनगर में संक्रमित मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: