HomeElection 2022बिग ब्रेकिंग सितारगंज:—शक्तिफार्म के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष किशोर राय ने थामा भाजपा...

बिग ब्रेकिंग सितारगंज:—शक्तिफार्म के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष किशोर राय ने थामा भाजपा का दामन

सितारगंज। शक्तिफार्म में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। शक्तिफार्म के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर राय अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये है। भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। किशोर ने कहा कि वह सौरभ बहुगुणा एवं भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की रीति एवं नीति उन्हें कभी पसंद नहीं आई। आज उन्होंने पुनः घर वापसी की है। इधर किशोर के भाजपा का दामन थामे जाने पर पूर्व विधायक एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष किरन चंद्र मंडल ने कहा कि क्षेत्र के कांग्रेसियों ने किशोर को कभी भी ब्लॉक अध्यक्ष माना ही नहीं था। किशोर ने इस पद को हाईकमान को गुमराह कर हासिल किया था।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: