HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर हवन, फल वितरण व रक्तदान...

सितारगंज:—प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर हवन, फल वितरण व रक्तदान शिविर

सितारगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। नगर के मौनी बाबा मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से हवन कर मुख्यमंत्री धामी की लंबी आयु की कामना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फल वितरण किया व रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। वक्ताओं का कहना था कि धामी की करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं है। उनके कार्यकाल में प्रदेश से गुंडे, भूमाफिया व सांप्रदायिक तत्व गायब हो गए हैं। कहा गया कि आम आदमी को कोई डर व खतरा नहीं हैं। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल बहुत अच्छा चल रहा है। धामी के कार्यकाल में उनके व्यक्तित्व का एक और पहलू सामने आया है, वह है वाणी पर संयम। इंटरनेट मीडिया के इस युग में जब तिल का ताड़ बनते देर नहीं लगती, ऐसे में धामी के किसी बयान ने कोई नकारात्मक चर्चा नहीं बटोरी। यही नहीं, इस अवधि में किसी तरह के विवाद का कोई दाग भी उनके दामन पर नहीं लगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: