HomeCrimeसितारगंज:—नशे का तस्कर गिरफ्तार, 7.15 ग्राम स्मैक बरामद

सितारगंज:—नशे का तस्कर गिरफ्तार, 7.15 ग्राम स्मैक बरामद

सितारगंज। आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.15 ग्राम स्मैक बरामद की है। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्यवाही की गइ। पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक के निकट नेतृत्व में उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने मय हमराही कर्मचारीगणों के साथ दौराने चैकिंग सरिता रानी स्टोन क्रेशर से नदी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर ग्राम पहाडी उकरौली में अमरीक सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी चीतलबाग सरौंजा, थाना नानकमत्ता, हाल निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली को सं​दिग्ध पाकर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस सम्बन्ध में थाना सितारगंज में अमरीक सिंह के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार नशे का कारोबार करने वालोें के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। उसकी गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल कमल नाथ व कपिल कुमार शाामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: