HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—पर्वतीय रामलीला को विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घो​षणा

सितारगंज:—पर्वतीय रामलीला को विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घो​षणा

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास ​समिति ने किया भव्य स्वागत

सितारगंज। प्रदेश के गन्ना विकास एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास ​समिति ने सिडकुल रोड स्थित पर्वतीय रामलीला मैदान में ढोल नगाड़ों के बीच भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। रामलीला मैदान में हुई सभा में बहुगुणा ने सभी को हिन्दू नव वर्ष व नवरात्रि की बधाई दी। उनका कहना था कि उनके दादाजी यूपी के मुख्यमंत्री रहे। उनके पिताजी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे और अब उन्हें भी जनता की सेवा करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। साथ ही सदैव जनता की सेवा का वादा करते हुये कहा कि सितारगंज का हर व्यक्ति कैबिनेट मंत्री है। बहुगुणा ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड आदर्श राज्य बनेगा। उन्होंने पर्वतीय रामलीला को विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घो​षणा की।
समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बहुगुणा का कैबिनेट मंत्री बनना क्षेत्र के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। उनके मंत्री बनने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। संचालन कर रहे हेमंत बोरा ने कहा कि यह क्षेत्र का सौभाग्य है कि बहुगुणा को मंत्री बनाया गया। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों के वोट मांगते समय भी कहा गया था कि वे विधायक के लिए नहीं वरन मंत्री के लिए वोट दे रहे हैं।  इस मौके पर उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सम्मल, सभासद पं​कज रावत, जगदीश गुरूरानी, उमराव सिंह मनराल, डीके पंतोला, उदय राणा, मुकेश सनवाल, इंदर सिंह मेहरा, पंकज गहतोड़ी, दीपक गुप्ता, प्रमोद भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, लीलाधर भट्ट, जया जोशी, गौरव सेनानी कैप्टन आत्मा सिंह, आरपी रिखाली, गंगा सिंह कार्की, जीतेन्द्र पाण्डे, त्रिलोचन सिंह, सूबेदार गोविन्द सिंह मेहता, दलीप चंद्र, नरेश तिवारी, प्रकाश बोरा, कृष्ण सत्यवली, भोला जोशी, कुंवर सिंह नगरकोटी, ललिता पवार, चंद्रा सामंत, पूनम तिवारी, भारती शाही, नीमा पाण्डे, निर्मला भट्ट, प्रमोद जोशी आ​दि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: