HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—भाजपा का कुनबा बड़ा, ​राजनीतिक दलों को छोड़ हुये पार्टी में शामिल

सितारगंज:—भाजपा का कुनबा बड़ा, ​राजनीतिक दलों को छोड़ हुये पार्टी में शामिल

सितारगंज में कांग्रेेस 99 प्रतिशत खत्म, शेष एक प्रतिशत भी जल्द भाजपा में:बहुगुणा

सितारगंज। एक तरफ जहां निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी है वहीं नेताओं का भाजपा में शाामिल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया। आज कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष राजनीतिक दलों के नेताओं ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का लिया संकल्प लिया।
श्री रामलीला भवन में हुई सभा में कांग्रेसी नेता साहब सिंह बिज्टी, राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, मृदुल त्रिपाठी, मुकुल त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, नरेन्द्र बमराहा, राजू हरियणवी, भीष्म नारायण आदि समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। नेताओं को पार्टी में शामिल करते हुये कैबिनेट मंत्री सौरभ ने कहा कि सभी को विकास को लेकर आगे बढ़ना हैं। उनका कहना था कि उनका सपना है कि राज्य की तीन टाप विधानसभाओं में सितारगंज का नाम शामिल हो। उन्होंने कहा कि दस वर्ष तक आमने—सामने होने के बाद अब लोग एक हो गये हैं। अब सबको साथ मिलकर सितारगंज को आगे बढ़ाना हैं। नगर पालिका के चुनाव में जिसे भी टिकट मिलेेगा उसे सब मिलकर चुनाव लड़ायें। यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां सभी कार्यकर्ताओं के लिए कहीं न कहीं जगह है। इसलिए सभी एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस 99 प्रतिशत खत्म हो गई हैं। शेष एक प्रतिशत भी जल्द ही भाजपा में आ जायेंगे। ​इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा राज्य मंत्री खतीब अहमद, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंघल, भाजपा नगर अध्यक्ष आदेश चौहान, सुखदेव सिंह, लक्खा सिंह, विजय सलूजा, पंकज गहत़ोड़ी, रवि रस्तोगी, दीपक गुप्ता, गुरदीप चौहान, शिवपाल चौहान, गोपाल सिंह बिष्ट, डीके पंतोला, प्रिंस गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: