HomeReligionसितारगंज:—पर्वतीय सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में रामलीला का शुभारंभ

सितारगंज:—पर्वतीय सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में रामलीला का शुभारंभ

सितारगंज। नगर में पर्वतीय रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया। पहले दिन शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह की अद्भुत प्रस्तुति ने समां बांध दिया। सितारगंज में पर्वतीय सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित आदर्श रामलीला का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन से पूर्व पंडित प्रकाश भट्ट ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि—विधान से दीप प्रज्वलित कर आरती की। रामलीला के प्रथम दिवस शिव पार्वती संवाद व नारद मोह की अद्भुत लीला का मंचन हुआ। मुख्य ​अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जिंदल ने कहा कि उत्तराखंड के कुमाऊं की प्राचीन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव सिंह ने कहा सभी लोग शांतिपूर्वक व सद्भावना से रामलीला देखें और भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलें। उन्होंने सभी राम भक्तों को रामलीला मंचन की बधाई दी। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता महेश मित्तल ने उत्तराखंड संस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित रामलीला के स्थानीय कलाकारों व समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है। जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अम्बा दत्त मौनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, लीला निर्देशक पंडित प्रकाश भट्ट, संरक्षक मंडल में दीपचंद भट्ट, खजान चंद जोशी, बद्री दत्त नगदली, वरिष्ठ समाज सेवी शिव कुमार मित्तल, गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष कैप्टन आत्माराम, कैप्टन रैखाली, डीके पंतोला, दीपू जोशी, हेमंत बोरा, ललित मैनाली, नंदा बल्लभ जोशी, भुवन गडकोटी, सतीश उपाध्याय, आनंद बल्लभ भट्ट, प्रकाश बोरा, जगदीश गुरुरानी, चंद्रशेखर, मदन परिहार, लक्ष्मी दत्त सकलानी, प्रेम राम, विनय कुमार, प्रेम सिंह गौनिया, गिरीश जोशी, भुवन भट्ट, त्रिलोचन, गिरीश बोरा, भुवन राम टम्टा, नवीन जोशी, बसन्त जोशी, बसंत आर्या, शेखर जोशी, महेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: