HomeReligionसितारगंज:—उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में उत्तरायणी पर्व 13 से 15...

सितारगंज:—उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में उत्तरायणी पर्व 13 से 15 तक

सितारगंज। उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति की आम बैठक में उत्तरायणी पर्व, ‘घुघुतिया त्यौहार’ 13 से 15 जनवरी तक धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में उच्च कोटि के कलाकार मेघना चंद्रा, इंदर आर्या, ममता, कैलाश कुमार, चंद्र प्रकाश, मीना राणा आदि कुमाउंनी, नंदवनी, जौनसारी आदि गीतों से जलवा बिखेरेंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अंबादत्त मौनी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, बद्री सिंह नदगली, इंदर मेहरा, डीके पंतोला, हेमंत बोरा, जगदीश गुरूरानी, प्रकाश भट्ट, प्रकाश बोरा, भुवन गडकोटी, उमेद सिंह नेगी, पार्वती कपिल, आनंद ब​ल्लभ भट्ट, भोला जोशी, पंकज रावत, ​बसंत, नवीन भट्ट, उदय सिंह परिहार, बसंत आर्य आदि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: