HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:— सितारगंज के ताजुद्दीन महामंत्री, कोटद्वार की नाजिया महिला मोर्चे की...

सितारगंज:— सितारगंज के ताजुद्दीन महामंत्री, कोटद्वार की नाजिया महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

सितारगंज। भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सरफराज अंसारी ने संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें पिथौरागढ़ के आशीष कुमार व बघौरी के ताजुद्दीन अंसारी को महामंत्री बनाया गया हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन विस्तार के निर्देश दिए है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सरफराज अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें लालकुंआ के नफीस अहमद, सितारगंज के जलील अंसारी व हरिद्वार के युसुफ मलिक को उपाध्यक्ष व पिथौरागढ़ की ममता कुमारी को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। खटीमा के नईम अंसारी, सितारगंज के शमशुद्दीन अंसारी व सरकडा के नवी हुसैन को मंत्री, लालकुंआ के म़ो अली को कोषाध्यक्ष, अनीस रजा सितारगंज को मिडिया प्रभारी, बघौरी के लहीक अहमद को सह मिडिया प्रभारी बनाया गया हैं। कोटद्वार की नाजिया मंसूरी को महिला मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष, काशीपुर के हाजी फिरासत हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। प्रदेश अध्यक्ष सरफराज अंसारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति का पालन करने के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शेष कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जायेगा। प्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा भी शीघ्र की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: