HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—किशनपुर रेंज के तूनीखाल दक्षिणी बीट में किया गया वन महोत्सव का...

सितारगंज:—किशनपुर रेंज के तूनीखाल दक्षिणी बीट में किया गया वन महोत्सव का आयोजन

सितारगंज। किशनपुर रेंज के अंतर्गत तूनीखाल दक्षिणी बीट के वन उपज जांच चौकी परिसर में सप्ताह भर के वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम प्रजातियों के पौंधे रोपे गये। वन क्षेत्राधिकारी घनानंद चनियाल ने ग्रामवासियों को पेड़—पौंधों से होने वाले प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ व वनों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने वर्तमान में चल रहे वर्षाकाल में अधिकाधिक संख्या में औषधीय, फलदार, छायादार पौंधे, चारापत्ती के रोपण की अपील की। इस दौरान कई पौंधों का रोपण भी किया गया। इस मौके पर पड़ागांव, गोविन्दनगर, बैकुंठपुर, शक्तिफार्म नंबर छह, देवनगर के ग्रामीणों के साथ ही उपराजिक खीम सिंह अ​धिकारी, वन दरोगा गोकुल सिंह नेगी, राजेश खन्ना, गंगा मेहता, ग्राम प्रधान बिरंची बाईन, संजय बाछाड़, परेश मंडल, सुबल विश्वास, विजय कुमार, सुमित कुमार, अरविन्द कुमार, ललिता पाठक, जय मर्तोलिया, पूजा बोत्याल, अशोक सदार, प्रकाश हालदार, शम्भू बर्मन, निशि बर्मन, नितिश खान, किशन तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: