HomePoliticsसितारगंज:—नेता प्रतिपक्ष ने की राहुल गांधी की लोक सभा की सदस्यता समाप्त...

सितारगंज:—नेता प्रतिपक्ष ने की राहुल गांधी की लोक सभा की सदस्यता समाप्त किये जाने की कड़े शब्दों में निंदा

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रहे ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के निधन पर जताया गहरा शोक

सितारगंज। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोक सभा की सदस्यता समाप्त किये जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। उनका कहना था कि देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर हैं। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। वह कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आव्हान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, नवतेजपाल सिंह, करन जंग, जमनादत्त शर्मा, जानकी कोहली, सरस्वती बाला, जिलानी अंसारी, युसुफ मलिक, वसीम मियां, शाकिर अली, साहब सिंह, सोनू जायसवाल, हसनैन मलिक, आजम ​मलिक आदि मौजूद रहे।
शक्तिफार्म। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रहे ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के निधन पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ठाकुर प्रेमप्रकाश सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने ठाकुर प्रेमप्रकाश सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भगवान से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसजनों से भी मुलाकात की और जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती की अपील की। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुमिंदर यादव, कुंवर शिववर्धन सिंह, मुकेश रावत, संजीत डे, विभूति प्रसाद, सोनू माटा आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: