HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—भाविप के चुनाव में सुरेश जैन सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष व अमित...

सितारगंज:—भाविप के चुनाव में सुरेश जैन सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष व अमित सचिव

सितारगंज। भारत विकास परिषद की सितारगंज शाखा के चुनाव में सुरेश जैन अध्यक्ष व सचिव पद पर अमित गोयल चुने गये। चुनाव महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट के परिसर में चुनाव अधिकारी हरीश शर्मा के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि हरीश शर्मा, प्रान्तीय संरक्षक हरीश जोशी, प्रान्तीय वित्त सचिव नरेश कंसल, प्रान्तीय प्रकल्प संयोजक अजीत सिंह जोशन, प्रान्तीय प्रकल्प संयोजक महेश मित्तल, संरक्षक पवन बड़सीवाल ने मां भारती व स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से सुरेश जैन, सचिव अमित गोयल व कोषाध्यक्ष पद पर मनीष मित्तल व महिला संयोजिका पद पर सीमा सिंघल निर्वाचित हुई। कार्यक्रम में बाहर से आये कवि डाक्टर सुरेन्द्र जैन, डा. जयन्त साह, मोहन मुंतजिर, डा. मनोज आर्य, बाल कवियत्री काव्य श्री जैन, रितेश जिन्दल ने अपनी कविताओं से सभी को भाव विभोर किया। इस मौके पर सुरेश अग्रवाल, सुरेश सिंघल, प्रिंस मित्तल, ध्रुव मित्तल, अमित सक्सेना, मुकेश गुप्ता, मनोज जिन्दल, मयंक ऐरन, सर्वजीत माटा, अनन्त प्रकाश शुक्ला, राकेश त्यागी, डा. अतुल पाण्डेय, शिवपाल चौहान, राजू हरियाणवी, राजकुमार सिडाना, मुकेश गर्ग, राघव सिंह, दीपक कालरा, मयंक अग्रवाल, शीतल सिंघल, रोहित गोयल, मनीष सिंघल, उमेश अग्रवाल, प्रमोद गोयल, मोहित अग्रवाल, सूरज सक्सेना, गोविन्द सिंघल, पवन गोयल, रितेश गोयल, सरोज कंसल, निधि शुक्ला, प्रियंका सिडाना, सीमा गोयल, डा. रिचा पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: