HomeSportसितारगंज:—धावक सनी यादव ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन, नॉर्थ जोन के...

सितारगंज:—धावक सनी यादव ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन, नॉर्थ जोन के लिए चुने गए, अब उड़ीसा में दिखाएंगे रफ्तार

सितारगंज। क्षेत्र के उभरते हुए धावक सनी यादव ने 200 व 400 मीटर की विभिन्न दौड़ में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। धावक सनी यादव का चयन नॉर्थ जोन की तरफ से दौड़ प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सन्नी यादव की इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ ही क्षेत्रवासियों में भी बेहद खुशी का माहौल है। किसान परिवार में जन्मे सनी के पिता रमेश यादव पेशे से पत्रकार भी हैं। खेती किसानी पर ही उनका परिवार निर्भर रहता है। इस बार उन्हें खेती-बाड़ी में काफी नुकसान पहुंचा था। लेकिन रुद्रपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुत्र के गोल्ड मेडल जीतने पर पिता रमेश सारा दर्द भूल गए। उन्होंने बेहद खुशी जताई है। परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। सनी प्रतिभा के धनी हैं। राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में सनी ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उत्तराखंड लेबल पर आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल के साथ ही स्कूटी जीती। पंजाब में भी सनी अपनी रफ्तार का लोहा मनवा चुके हैं। सनी ने बताया कि वह देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहते हैं यही उनका लक्ष्य है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए वह रोजाना 8 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। जिसमें 4 घंटे सुबह और 4 घंटे शाम वह दौड़ का प्रशिक्षण दोहराते हैं। सनी ने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवार से होने के कारण कभी-कभी उन्हें आर्थिक रूप से कुछ जरूरी चीजों के लिए परेशान भी होना पड़ता है। क्रिकेट में भी उनकी खासी रुचि है। उनकी रूचि को देखते हुए भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के कोच उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण देने आते हैं। सनी ने कोच का आभार जताया। इधर सनी के 400 मीटर रिले 400 व 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्रवासियों ने भी बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: