HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—ग्राम पंचायत बिडौरा की खुली बैठक में सीसी मार्ग व विद्युत पोल...

सितारगंज:—ग्राम पंचायत बिडौरा की खुली बैठक में सीसी मार्ग व विद्युत पोल को दुरस्त करने की मांग

सितारगंज। ग्राम पंचायत बिडोरा में ‘सब की योजना सब का विकास’ के तहत अग्रिम वित्त वर्ष की कार्ययोजना जीपीडीपी निर्माण हेतु खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व वर्ष का लेखा जोखा को प्रस्तुत किया गया। साथ ही नई कार्य योजना के निर्माण हेतु लाभार्थी चयन किया गया। चंदन राणा ने बिडौरा अनुसूचित जनजाति गांव से नानक सिंह के घर तक सीसी मार्ग निर्माण, पूरन जोशी ने विद्युत पोल को दुरस्त करने, हेमा जोशी ने सीसी मार्ग मरम्मत कराने के सुझाव बैठक में मत्स्य निरीक्षक ने मत्स्य पालन हेतु सरकार द्वारा जारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जल जीवन मिशन से जय बलविंदर सिंह ने लोगों को उपयोगी जानकारी दी। ग्राम विकास अधिकारी करण पाल ने सर्वसम्मति से मनरेगा एवं कूड़ा निस्तारण हेतु ग्राम पंचायत द्वारा टैक्स लगाने के प्रस्ताव को पास किया। बैठक में ग्राम प्रधान भाष्कर सम्मल, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश चंद्र कांडपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता राणा, बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू लता यादव, मत्स्य निरीक्षक जगदीश सिंह बोरा, लोक निर्माण विभाग से पूरन सिंह राणा, दुग्ध विभाग से गंगाशरण, जसवीर सिंह चौहान, गन्ना विकास से जगदीश, मंजू राणा, दीपा राणा, जय राम राणा, जय कुमार राणा, गणेश राणा, प्रिया राणा, पायल गौर, सुमन राणा, सोमवती राणा, किरण राणा, पूरन जोशी, मुकेश जोशी, पुनीत जोशी, नवीन आर्य, चंद शर्मा, मनोज कुमार, समीर मंडल, मुख्त्यार सिंह, गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: