HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—करवा चौथ की पूर्व संध्या पर अग्रसेन ट्रस्ट में महिलाओं ने किया...

सितारगंज:—करवा चौथ की पूर्व संध्या पर अग्रसेन ट्रस्ट में महिलाओं ने किया रंगारंग कार्यक्रम

सितारगंज। भारत विकास परिषद की महिला संयोजिका ममता गोयल के तत्वावधान में करवाचौथ स्पेशल का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी तुषार सैनी की धर्मपत्नी पारुल सैनी ने मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करवा चौथ डांस, पंक्चुअलिटी, विभिन्न प्रकार के गेम्स, प्रतियोगितायें रहीं।महिलाओं ने करवाचौथ त्यौहार को मनोरंजन के साथ आपसी सदभाव के साथ मनाया। मुख्य अतिथि पारुल सैनी ने कहा कि सुंदरता की प्रतिस्पर्धा पूरे शबाब पर हैं। आज एक चांद दूसरे चांद के इंतजार में है। उन्होंने कविता के माध्यम से शुरुआत करते हुए कहा कि करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए विशेष हैं। हिन्दू धर्म में प्रत्येक पत्नी अपने पति की लम्बी आयु के लिए इस पर्व को मनाती हैं। वह पूरे दिन व्रत रख रात्रि को चांद को अर्घ देकर ही अपना व्रत खोलती हैं। कार्यक्रम संयोजिका ममता गोयल ने बताया कि भाविप महिला समिति के माध्यम से समाज में विभिन्न कार्यों के साथ ही राष्ट्रीय त्यौहारों को भी सामाजिक द्ष्टिकोण से मनाया जाता हैं। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ममता गोयल, संगीता मित्तल, किरन त्यागी, प्रीति अग्रवाल, सीमा गोयल, मधु मित्तल, शिखा गोयल, शशी जैन, प्रियंका सिडाना, उमा गुप्ता, तन्वी जैन, नीतू जैन, मानसी गर्ग, सरोज कंसल, सोनिया अग्रवाल, रुचि सिंघल, सीता सिंघल, निशा मित्तल, सीमा सिंघल, पूनम जैन, कोमल मित्तल, ज्योत्स्ना अग्रवाल, पूनम झिंझरिया, मनु सिंघल, रेनू गर्ग, बीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संचालन निधि शुक्ला ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: