HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह...

सितारगंज:—उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक

सितारगंज। सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। नगर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई शोक सभा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी आत्मा की प्रार्थना की गई। नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नेताजी का निधन समाजवाद के एक युग का अंत है। नेताजी समाजवादियों के साथ साथ गरीबों, नौजवानों, मजदूरों, किसानों, दलितों, समाज से वंचितों, अल्पसंख्यकों तथा समाज के हर पिछले पायदान पर खड़े व्यक्ति के प्रेरणा स्रोत थे। नेताजी ने सारा जीवन वंचित समाज के उत्थान एवं अधिकार के लिए संघर्ष किया। वह अपने संघर्ष से सभी को प्रेरणा देते रहे। नेताजी का जाना राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में सतीश अरोरा, नमन रस्तोगी, तैयब अंसारी, बलिराम यादव, संजेश कुमार, डा. मिलन राय, तौफीक अहमद, डा. अकील जाहिद, पेंटर शकील अहमद, सलमान खान, कमल यादव, सचिन कुमार यादव सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता शामिल हुये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: