HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक...

सितारगंज:—आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिक व आजादी के बाद पाक से भारत आये लोग सम्मानित किये

सितारगंज। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व सैनिक व आजादी के बाद पाक से भारत आये लोग सम्मानित किये गये। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा नई मंडी से शुरू होकर किच्छा रोड, मुख्य चौराहा, नकुलिया चौराहा, महाराणा प्रताप चौक होती हुई रामलीला मैदान में संपन्न हुई। यात्रा में स्कूली बच्चे भी राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत नारे लगाते चल रहे थे। बाद में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य चौराहे पर पूर्व सैनिकों व आजादी के बाद पाक से भारत आये लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यात्रा में ​भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, उपकार सिंह बल, खतीब अहमद, शिव कुमार मित्तल, पलविन्दर सिंह, राकेश त्यागी, महेश मित्तल, अमरजीत सिंह कटवाल, लक्खा सिंह, सुखदेव सिंह, आदेश चौहान, अमित मित्तल, दीपक गुप्ता, उदय राणा, मुकेश सनवाल, नरेश कंसल, अजीत सिंह जोशन, मुकेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह बिष्ट, हेमंत बोरा, जगदीश गुरूरानी, नितिन चौहान, दीपेन्द्र सिंघल, सुरेश जैन, सोप्रीत सिंह भाटिया, सर्वजीत माटा, अमित सलूजा, पंकज गहतोड़ी, प्रिंस गुप्ता, सौरभ अरोरा, आदेश ठाकुर, सुमन राय, अनिरूद्ध राय, अनिल गुप्ता, राधेश्याम सागर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: