HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज:—समूह के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत...

सितारगंज:—समूह के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास होगा: सुनीता

सितारगंज। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर नानकमत्ता से विधानसभा की प्रत्याशी रही सुनीता राणा के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। सुनीता की अध्यक्षता में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बिशन दत्त जोशी ने कहा कि महिलाएं समूह के माध्यम से छोटे—छोटे उद्योगों द्वारा अपने परिवार को आर्थिक रूप से मज़बूत कर सकती है। भूपेंद्र सिंह मटियाली ने कहा कि चिंतीमजरा की महिलाओं को अतिशीघ्र झाड़ू बनाने का प्रशिक्षण देकर झाड़ू बनाने का कार्य शुरू किया जायेगा। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने जय मां सूर्या व चेतना स्वयं सहायता समूह का गठन कर सुनीता राणा व मीरा रावत को अध्यक्ष, गुरमीत कौर व प्रेमवती यादव को कोषाध्यक्ष तथा बसन्ती देवी व रेनू को सचिव पद की ज़िम्मेदारी सौंपी। दोनों समूह के लिए दीपा मंडल, दीपा रावत, आशा, मनप्रीत कौर, नेहा पाल, गीतांजलि राणा, नीतू, तारा देवी, कमलजीत, विमला, सुलोचना, पिंकी, बबीता व राधा को सदस्य चुना गया। सुनीता राणा ने कहा कि कहा कि समूह के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा। उनका कहना था कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा। इस दौरान रघुवीर सिंह, नन्दलाल पाल, राजकुमारी, शोभा जोशी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: