HomePoliticsसितारगंज:—केलाखेड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पाना राज्य में समाजवादी विचारधारा की...

सितारगंज:—केलाखेड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पाना राज्य में समाजवादी विचारधारा की जीत: यादव

सितारगंज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट योगेन्द्र यादव ने नगर पंचायत केलाखेड़ा में अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी अकरम पठान की जीत पर हर्ष व्य​क्त किया। यहां अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में यादव का कहना था कि उन्होंने जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार निकाय चुनाव के लिए सिम्बल दिया और पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई। यादव ने कहा कि यह राज्य में समाजवादी विचारधारा की जीत है। उनका कहना था कि उत्तराखंड समाजवादियों की जन्मस्थली हैं। यहां लोगों में आज भी समाजवाद के प्रति आस्था हैं। अब जरूरत लोगों के बीच जाने की हैं। जनता समाजवादी विचारधारा को स्वीकार करेगी। जैसा कि केलाखेड़ा में नगर पंचायत के उप चुनाव में सिद्ध हो चुका है। उन्होंने इस जीत को पार्टी के लिए बूस्टर डोज बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से जनता त्रस्त हो चुकी हैं। उनका आरोप था कि ये दल राज्य में समाजवादी पार्टी के शून्य होने की अफवाह फैला रहे थे। इस अफवाह को केलाखेड़ा की जनता ने नकार दिया हैं। अब सपा निकाय व पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यादव ने केलाखेड़ा की जनता को इस सहयोग के लिए बधाई दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: