सितारगंज। श्री दुर्गा ज्योति पीठ पुरानी मण्डी स्थित मन्दिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर नौ दिन तक पूजा पाठ व सत्संग किया गया। मन्दिर में सुबह से शाम तक श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने माता रानी के चरणों में नारियल की भेंट चढाई व भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। रामनवमी के पर्व पर सुबह शास्त्री विष्णु पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन करवाया गया। मुख्य यजमान महेश मित्तल व जगतवीर त्यागी रहे। परम पूज्य संत शान्तेश्वरी मां के श्रीमुख से 12 बजे श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने अपनी मधुर वाणी से मां के भजन गाये। तत्पश्चात् भण्डारा प्रारम्भ हुआ। परम पूज्य संत शान्तेश्वरी मां ने बताया कि मन्दिर में 40 दिवसीय सुन्दर काण्ड का पाठ भी निरन्तर चल रहा है। जिसका समापन 16 अप्रेल को हनुमान जयन्ती पर किया जायेगा। भण्डारे में राजेन्द्र चौहान, विजय सलूजा, मनोज अरोरा, सोमनाथ, इन्द्र लाल गर्ग, धर्मेन्द्र चौहान, सचिन गोयल, रितेश गोयल, रमेश गोयल, राकेश बंसल, कुलभुषण सलूजा, बजरंग गुप्ता, गणेश मित्तल, विनय गर्ग, मुकेश गर्ग, मनोज गर्ग, जितेन्द्र गर्ग, सन्दीप बंसल, जगदीश अरोरा, पवन गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, जयन्ती राय, गीता शास्त्री, सुनीता त्यागी, संगीता मित्तल, रेखा गर्ग, रेनू गर्ग, मानसी गर्ग, विद्या अग्रवाल आदि ने प्रसाद ग्रहण किया।
सितारगंज:—श्री दुर्गा ज्योति पीठ में रामनवमी पर हुआ हवन व भण्डारा
RELATED ARTICLES