HomeElection 2022विधानसभा चुनाव सितारगंज:—भट्ट ने की पार्टी प्रत्याशी सौरभ के पक्ष में मतदान...

विधानसभा चुनाव सितारगंज:—भट्ट ने की पार्टी प्रत्याशी सौरभ के पक्ष में मतदान की अपील

सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर पार्टी प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा को भारी मतों से जिताने की अपील की। भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुखदेव सिंह के आवास पर सिख समाज की बैठक में कहा कि नरेंद्र मोदी व सिख समाज के बीच गहरे संबंध हैं। प्रधानमंत्री ने सिख समाज के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर सुखबीर सिंह बेदी, अजीत सिंह जोशन, सर्वजीत सिंह माटा, अमृतपाल सिंह ढिल्लो, निर्मल सिंह कहलो, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह दीपा, साहब सिंह, लक्खा सिंह, तरलोचन सिंह, रतन लाल गुप्ता, कमल जिंदल, महेश मित्तल आ​दि मौजूद थे। सभा का संचालन सोप्रीत सिंह भाटिया ने किया। इसके बाद भट्ट पार्टी के चुनाव कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा के सैकड़ों समर्थकों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। भट्ट ने पत्रकार वार्ता में भाजपा का नारा ‘अबकी बार 60 पार’ को साकार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की लहर चल रही हैं। इस समय एक मिथक चल रहा है कि पहले भाजपा थी, तो इस बार अन्य। अब यह मिथक टूटने वाला है। उत्तराखण्ड में भाजपा व पार्टी के उम्मीदवार मजबूत हैं। जिसके चलते इस बार भी पूरे प्रदेश में कमल खिलने जा रहा है। भट्ट ने कहा की भारतीय जनता पार्टी शून्य से शुरू हुई और आज विश्व की नंबर वन पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: