HomeElection 2022सितारगंज विधानसभा:—पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा—इस बार भी भाजपा प्रचंड बहुमत...

सितारगंज विधानसभा:—पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा—इस बार भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ बनायेगी सरकार

सितारगंज। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय बहुगुणा ने थारू बघौरी में भाजपा प्रत्याशी सौरव बहुगुणा के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। बाद में थारू बघौरी स्थित मंदिर में एक नुक्कड़ सभा भी की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की लहर है। वह लगातार समूचे उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में कमल खिला रहे है। इस बार भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही हैं। उन्होंने कहा कि बहुगुणा परिवार सितारगंज की जनता के सुख-दुख के साथ हमेशा खड़ा रहा व है। सौरभ बहुगुणा के विकास कार्यों को देखते हुए सितारगंज की जनता विकास पर मोहर लगाएगी और एक बार पुनः सौरभ को विधायक बना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगी। बहुगुणा ने कहा कि जिस तरह जनसंपर्क के दौरान लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है इसके लिए वह व उनका परिवार सितारगंज की देवतुल्य जनता का आभार प्रकट करते हैं। विजय बहुगुणा लगातार विधानसभा में बैठकों व जनसंपर्क के माध्यम से विधायक सौरभ के पक्ष में माहौल बना रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: