HomePoliticsकांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सविच राणा का सितारगंज में भव्य स्वागत

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सविच राणा का सितारगंज में भव्य स्वागत

सितारगंज। कांग्रेस के प्रदेश सचिव बनने के बाद नगर में पहुंचे रणजीत सिंह राणा का भव्य स्वागत किया गया। कहा गया कि उनके सचिव बनने से कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। राणा का नगर के अमरिया चौराहे पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप बावा के नेतृत्व में फूल—मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राणा को सचिव बनाये जाने से कांग्रेस मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं ने राणा को सचिव बनाये जाने पर प्रदेष अध्यक्ष गणेष गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार भी जताया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष इश्तियाक अंसारी, किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रन्धीर सिंह बल, वरिष्ठ कांग्रेसी हसनैन मलिक, मंजू तिवारी, अजायब सिंह, मोहसिन मियां, नसीम मलिक, वसीम मियां, मुख्त्यार अंसारी, सुनील मंडल, दीपक बड़ाल, आन सिंह रावत, आषू खान, देवेन्द्र संधू, जगदीष महार, यासमीन, बानो बेगम, रेशमा अंसारी, रेहान अंसारी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: