HomeCrimeसितारगंज में तस्कर गिरफ्तार, 42 पाउच कच्ची शराब बरामद

सितारगंज में तस्कर गिरफ्तार, 42 पाउच कच्ची शराब बरामद

सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 42 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भजन सिंह पुत्र सिंगारा सिंह निवासी ग्राम पसैनी, थाना नानकमत्ता को ग्राम साधुनगर में नलई—पसैनी तिराहे पर ​गिरफ्तार किया। वह बाइक यूके06एई/3962 से शराब की तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ धारा 60(1)/72आबकारी अधिनियम पंजीकृत के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह परिहार, कांस्टेबल हरीश राम, अशोक सिंह बोरा शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: