HomePoliticsकिशोर राय बने शक्तिफार्म ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, नियुक्ति का विरोध...

किशोर राय बने शक्तिफार्म ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, नियुक्ति का विरोध शुरू

सितारगंज। पूर्व ग्राम प्रधान किशोर राय को शक्तिफार्म ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इधर किशोर के मनोनयन के साथ ही उनकी नियुक्ति का विरोध भी होने लगा है।
नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष किशोर राय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में गृह राज्य मंत्री राजस्थान राजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक नारायण पाल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, नगर अध्य्क्ष हरपाल सिंह, यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्य्क्ष संदीप बाबा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, राज्य आंदोलनकारी फ़क़ीर सिंह कन्याल शामिल थे। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राय ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इधर राय की नियुक्ति के साथ ही उनका विरोध भी शुरू हो गया है। शक्तिफार्म के दर्जनों कांग्रेसियों ने एक बैठक कर नियुक्ति पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बिना विश्वास में लिए नियुक्ति की गई है। शक्तिफार्म के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को इस संबंध में भेजे पत्र में नाराजगी जाहिर की है। पत्र भेजने वालों में जिला सचिव रवि पाण्डेय, भूमिन्दर यादव, अमित मल्लिक, सुकुमार चक्रवर्ती, सुनील मंडल, श्रीकांत मिस्त्री, रवि हालदार, अजय गांधी, रोहित, सुशील कुमार, प्रदीप चटर्जी आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: