HomeUttarakhandNainitalवन विभाग में फील्ड कर्मियों के शोषण व विभागीय स्तर पर अनियमितताओं...

वन विभाग में फील्ड कर्मियों के शोषण व विभागीय स्तर पर अनियमितताओं का विरोध

सहायक वन कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड की शाखा पश्चिमी वृत्त का द्विवार्षिक अधिवेशन, चुनाव भी हुआ
सितारगंज। सहायक वन कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड की शाखा पश्चिमी वृत्त के द्विवार्षिक अधिवेशन में विभाग में हो रहे फील्ड कर्मियों के शोषण व विभागीय स्तर विभिन्न अनियमितताओं के सम्बन्ध में एक सुर में विरोध दर्ज किया गया। बैठक में सहायक वन कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड शाखा पश्चिमी वृत्त, सहायक वन कर्मचारी संघ प्रभाग शाखा- तराई पूर्वी वन प्रभाग व तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की कार्यकारणी का निर्वाचन भी हुआ।

एफटीआई ऑडीटोरियम में हुई बैठक की अध्यक्षता महेन्द्र सिंह रैकुनी पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष सहायक वन कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड व संचालन शशिवर्धन अधिकारी, पूर्व प्रान्तीय महामंत्री, उत्तराखण्ड वन वीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ ने की। बैठक में मुख्य रूप से विभाग में हो रहे फील्ड कर्मियों के शोषण व विभागीय स्तर पर विभिन्न अनियमितताओं पर कड़ा विरोध दर्ज किया गया। बैठक के द्वितीय सत्र में हुये निर्वाचन की कार्यवाही निर्वाचन अधिकारी महेश चन्द्र जोशी उप वन क्षेत्राधिकारी संघ, धीरेन्द्र कुमार पन्त पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन वीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ, पूरन चन्द्र बडौला उप वन क्षेत्राधिकारी व भूपाल सिंह मेहता उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड वन विभाग वाहन चालक संघ द्वारा सम्पन कराई गई। अधिवेशन में पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। गया।
सहायक वन कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड शाखा पश्चिमी वृत्त की नव गठित कार्यकारणी में संरक्षक इन्द्र लाल आर्य वृत्त अध्यक्ष दीवान सिंह रौतेला वृत्त मंत्री राकेश पन्त, वृत्त उपाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, वृत्त महिला उपाध्यक्षा शबनम रावत, वृत्त संयुक्त मंत्री रामनगर क्षेत्र मुंशीराम प्रजापति, वृत्त संयुक्त मंत्री हल्द्वानी क्षेत्र ललित मोहन पालीवाल, वृत्त प्रचार मंत्री रामनगर क्षेत्र खिलाड़ी राम, वृत्त प्रचार मंत्री हल्द्वानी क्षेत्र भूपाल सिंह जीना, संगठन मंत्री मदन मोहन आर्या, कोषाध्यक्ष शोभा शंकर पाण्डेय चुने गये। सहायक वन कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड प्रभाग शाखा तराई पूर्वी वन प्रभाग की नव गठित कार्यकारणी में प्रभाग अध्यक्ष धन सिंह अधिकारी, प्रभाग मंत्री नैन सिंह नेगी, प्रभाग उपाध्यक्ष डिगर राम, कोषाध्यक्ष गणेश दत्त पाण्डे निर्विरोध निर्वाचित हुये। सहायक वन कर्मचारी संघ उत्तराखण्ड प्रभाग शाखा तराई केन्दीय वन प्रभाग की नव गठित कार्यकारणी में प्रभाग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रभाग मंत्री आशुतोष आर्या, प्रभाग उपाध्यक्ष भूपाल सिंह टंगड़िया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी चुने गये। निवार्चन के उपरान्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप से दीप चन्द्र पाण्डेय प्रान्तीय अध्यक्ष उत्तराखण्ड मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार धौलाखण्डी उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड वन क्षेत्राधिकारी एसोसिएशन व भूपाल सिंह मेहता उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड वन विभाग वाहन चालक संघ रहे। विशेष आमंत्रित अतिथि नवीन पंवार अध्यक्ष उत्तराखण्ड उप वन क्षेत्राधिकारी संघ, रूप नारायण गौतम उप वन क्षेत्राधिकारी संघ, महेश चन्द्र जोशी विधि सलाहकार उत्तराखण्ड उप वन क्षेत्राधिकारी संघ, धीरेन्द्र कुमार पन्त पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन वीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ, पूरन चन्द्र बडौला उप वन क्षेत्राधिकारी, नवल किशोर कपिल उप वन क्षेत्राधिकारी व कैलाश कपिल भी उपस्थिति रहे। बैठक को दिवान सिंह रौतेला, इन्द्रलाल आर्य, विरेन्द्र पाण्डे, ब्रजमोहन सिंह रावत, अनिल चौहान, पूरन चन्द्र जोशी आदि ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: