HomeCrimeपिता गया बाजार, घर में घुसा 10वीं का छात्र, बेटी से रेप...

पिता गया बाजार, घर में घुसा 10वीं का छात्र, बेटी से रेप की कोशिश

 

 

 

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

पांचवी की छात्रा के साथ 10वीं के छात्र ने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। पीड़ित पिता के अनुसार वह बाजार गए थे। जिसका फायदा उठाते हुये आरोपी किशोर घर में घुसा था। सुभाषनगर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। वह एक दिसंबर को घर के पास ही अपने निजी काम से गये थे और घर में नौ वर्षीय बेटी अकेली थी। पड़ोस में ही रहने वाला 16 वर्षीय 10 वीं का श्रीवास्तव उनके घर में घुस आया और नौ साल की बेटी के साथ रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी उनकी बेटी को छोड़कर भाग गया। वह लौटकर वापस घर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी बेटी ने उन्हें दी। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 को घटना की जानकारी दी। सुभाषनगर पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: